शतरंज में अवनी, कैरम बोर्ड में दामिनी ने मारी बाजी
नव चेतना युवक मंडल सराहना ने करवाई खेल प्रतियोगिताएं
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। नव-चेतना युवक मंडल सराहना की ओर से जीवन कौशल शिक्षा प्रशिक्षण शिविर में वीरवार को इंडोर खेलें करवाई गईं। इसमें शतरंज और कैरम बोर्ड के मुकाबले खेले गए। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी, अधिवक्ता उमेश शर्मा विशेष रुप से उपस्थित रहे। शतरंज की सब जूनियर स्पर्धा में अवनी ने प्रथम और यशांश ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जूनियर वर्ग में देवांश ने प्रथम तथा प्रद्युमन ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में प्रियांशु ने प्रथम और वरुष ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
कैरम बोर्ड स्पर्धा के सब जूनियर वर्ग में संयम ने पहला, अलीशा ने दूसरा स्थान हासिल किया। सब जूनियर वर्ग में देवांश ने प्रथम ध्रुव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ वर्ग में दामिनी पहले और वरूष दूसरे स्थान पर रहे। इस अवसर पर डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया। उन्होंने नशे को जड़ से उखाड़ने की लोगों से अपील की। अधिवक्ता उमेश शर्मा ने विषय विशेषज्ञ के रुप में उपस्थित होकर कानूनी अधिकारों की जानकारी दी।
इस मौके पर शिक्षा विभाग से सेवानिवृत्त जोगिंद्र धौलटा, सेना से सेवानिवृत्त लक्ष्मी सिंह को विशेष रुप से सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायत बढ़ाल की प्रधान मीना प्रेमी, उपप्रधान यशपाल रथटा, नव चेतना युवक मंडल के प्रधान यशपाल शर्मा, अश्वनी ठाकुर, रिशु मालोक्टा, नंद किशोर शर्मा, राकेश चौहान, प्रवेश शर्मा, लोकिंदर, डॉ. ओंकार, प्रीतम शर्मा, राजेश, धर्मेंद्र शर्मा, उदम लाल, महेश शर्मा, सुनील शर्मा मौजूद रहे।