फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर में राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आज से; अजय, प्रियंका दिखाएंगे दमखम

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र स्कूल रामपुर के खेल मैदान में आज से 67वीं वरिष्ठ राज्य स्तरीय पुरुष और महिला कबड्डी प्रतियोगिता शुरू होगी। तीन दिवसीय स्पर्धा में प्रदेश की दस जिलों की 31 टीमों के खिलाड़ी दमखम दिखाएंगे। अजय ठाकुर और प्रियंका नेगी सहित कई अन्य स्टार प्रतियोगिता का आकर्षण रहेंगे।
विज्ञापन

प्रदेश कबड्डी संघ के अध्यक्ष डॉ. गोपाल ने बताया कि प्रतियोगिता के लिए बुशहर कबड्डी संघ रामपुर ने पूरी तैयारी कर ली है। नाथपा झाकड़ी परियोजना प्रमुख रवि चंद्र नेगी प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। 9 फरवरी को बायल परियोजना प्रमुख मनोज कुमार विजेता टीमों को सम्मानित करेंगे। प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अजय ठाकुर, विशाल भारद्वाज, बलदेव, सुरेंद्र प्रियंका नेगी, कविता ठाकुर और पुष्पा भाग लेंगे। इस मौके पर सुभाष रांझा, भूपेश धीमान, यशवीर चौहान, संदीप भलूनी, अनिरुद्ध सिंह बिष्ट, दलीप बेष्टू और जसवंत मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें