रामपुर बुशहर। टिपर के टायर के नीचे आने से चालक की मौत हो गई। हादसा खनेरी में हुआ। चालक ने टिपर को लोड करने के लिए स्टोन क्रशर के पास खड़ा किया था। इसी दौरान टिपर अपने आप चल पड़ा। हड़बड़ाहट में चालक टिपर की ओर दौड़ा। इसी दौरान टायर की चपेट में आ गया। क्रशर पर तैनात मजदूरों ने चालक को खनेरी अस्पताल पहुंचाया।
जहां से चिकित्सकों ने इसे गंभीर हालत में आईजीएमसी के लिए रेफर कर दिया। वहां उपचार के दौरान इसकी मौत हो गई। चालक की पहचान मस्त राम(40), पुत्र थोई राम, गांव क्ले, डाकघर बौंडा, तहसील रामपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है। हादसा देर रात का बताया जा रहा है। खनेरी के पास स्टोन क्रशर में चालक ने टिपर ने लोडिंग के लिए खड़ा किया था। इसी दौरान हादसा हो गया। डीएसपी रामपुर अभिमन्यु वर्मा ने कहा कि शव को लेने के लिए रामपुर से पुलिस टीम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम करने के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस ने मामला दर्जकर कार्रवाई शुरू कर दी है।