फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आयुषी और अमनदीप को बेस्ट प्लेयर के खिताब से नवाजा

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी में आयोजित अंतर सदनीय एथलेटिक मीट का आयोजन किया गया। एथलेटिक मीट में सीसीएफ अनिल ठाकुर बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। इस मौके पर स्कूल के सलाहकार राजश्री ठाकुर, केसी शर्मा, प्रभा शर्मा, उपप्रधानाचार्य आशा सोप्टा विशेष रूप से उपस्थित रहे। स्कूल प्रबंधन ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर एथलेटिक मीट का विधिवत शुभारंभ किया। स्कूल प्राचार्य मनीष आनंद ने छात्रों को एथलेटिक के लिए प्रोत्साहित किया।
विज्ञापन

छात्रा वर्ग की 100 मीटर दौड़ में शौर्य सदन की आयुषी ने पहले स्थान पर बाजी मारी। अंकिता ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग में विनीत ने पहला और हार्दिक ने दूसरा स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग की 200 मीटर रेस में आयुषी ने पहला और स्नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग में अमनदीप पहले और कृष्ण दूसरे स्थान पर रहा। 400 मीटर में भी आयुषी ने पहला और मुस्कान ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, छात्र वर्ग में विनीत ने पहला और कार्तिक ने दूसरा, 800 मीटर रेस में साहिल ने पहला और हर्ष ने दूसरा स्थान झटका। वहीं, सरस्वती, आकांक्षा, पारूल, सृष्टि, विनीत, आदर्श, सुरेंद्र, अनुज, साहिल, जितेंद्र, हार्दिक, निखिल, लीना, रिदिमा, स्तुति, उमेश, त्रिवेणी, क्षितिज, गौरव, संचिता, अर्पिता और निकेश विभिन्न खेलों में अव्वल रहे। आयुषी को सर्वश्रेष्ठ छात्रा खिलाड़ी और अमनदीप को सर्वश्रेष्ठ छात्र खिलाड़ी के खिताब से नवाजा गया। मार्च पास्ट में वीर सदन ने पहला स्थान हासिल किया। कार्यक्रम के अंत में मुख्य अतिथि ने सभी विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। वहीं उन्होंने छात्र-छात्राओं को खेलों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें