फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल्पा स्कूल ने हासिल किया ओवरऑल का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला(किन्नौर)। किन्नौर जिले के टापरी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला छोलटू के खेल मैदान में आयोजित छात्र और छात्रा वर्ग की अंडर-12 खेल प्रतियोगिता रविवार को संपन्न हो गई।
विज्ञापन

खेलों के समापन पर भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष एवं हैंडलूम एंड हैंडी क्राफ्ट हिमाचल प्रदेश के निदेशक बलदेव सिंह नेगी बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने सभी विजेताओं को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में कबड्डी के फाइनल में प्रथम खंड निचार, जबकि दूसरे स्थान पर पूह खंड रहा। छात्रा वर्ग की कबड्डी में खंड कल्पा प्रथम, दूसरे स्थान पर निचार रहा। वॉलीबाल के छात्रा वर्ग में कल्पा खंड प्रथम रहा, दूसरे स्थान पर निचार खंड रहा।
विज्ञापन

छात्र वर्ग के वॉलीबाल में प्रथम पूह दूसरे स्थान पर कल्पा रहा, बैडमिंटन छात्र वर्ग में प्रथम पूह ,दूसरे स्थान पर कल्पा, बैडमिंटन छात्राओ के वर्ग में प्रथम कल्पा, दूसरे स्थान पर निचार ने हासिल किया।
1500 मी रेस में छात्र और छात्राओं दोनो में कल्पा प्रथम और खो-खो के छात्रा वर्ग में प्रथम कल्पा, दूसरे स्थान पर निचार और छात्र वर्ग में प्रथम निचार, दूसरे स्थान पर कल्पा ने हासिल किया। वहीं, 50 मी छात्रा वर्ग की रेस में प्रथम गोल्ड भूमी कल्पा प्रथम जबकि दूसरे स्थान पर पूजा निचार, छात्र वर्ग में प्रथम अभिमन्यु को गोल्ड , मुनीश कल्पा दूसरे स्थान पर रहा जिसे सिल्वर मिला। ओवरऑल बेस्ट ट्रॉफी का खिताब कल्पा स्कूल ने हासिल किया। इस अवसर पर किनफैड के पूर्व निर्देशक संज्ञा लाल नेगी, प्राथमिक शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष शमशेर डेरयान, खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी निचार जयचंद नेगी, कल्पा खंड अध्यक्ष सतीश कुमार मेहता, निचार खंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार नेगी, पूह खंड अध्यक्ष पदम राम नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष मोहिंद्र नेगी, प्राथमिक शिक्षक संघ प्रबंधन सचिव रमेश कुमार, डीसी नेगी, राजकुमार नेगी, सुरक्षा इकाई प्रभारी टापरी रामकृष्ण नेगी, टाशी नेगी, अशोक नेगी, भजन लाल नेगी, विनोद नेगी, देवेंद्र सिंह नेगी, राजेंद्र सिंह, करतार नेगी, रमना नेगी, अनिता, पवना नेगी सहित कई अन्य उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें