फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला स्तरीय मार्च पास्ट स्पर्धा में छौहारा जोन बना विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नेरवा में 63वीं जिला स्तरीय कन्याओं की अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता शनिवार को आरंभ हो गई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष मंगत राम ने बतौर मुख्य अतिथि स्पर्धा का शुभारंभ किया। चार दिन तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिला शिमला के 14 जोन की 583 खिलाड़ी भाग ले रही हैं। ये खिलाड़ी कबड्डी, वॉलीबाल, खो-खो और बैडमिंटन खेलों में दम दिखाएंगी। इसके अतिरिक्त योग, टेबल टेनिस एवं सांस्कृतिक प्रतिस्पर्धाओं में 450 अन्य प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस दौरान आयोजित मार्चपास्ट प्रतियोगिता में छौहारा जोन ने प्रथम स्थान हासिल किया जबकि, नेरवा खंड दूसरे स्थान पर रहा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के आयोजक सचिव केवल राम चौहान और सह जिला खेल अधिकारी सोहन कल्याण ने कहा कि प्रतियोगिता चार दिनों तक चलेगी। इसमें विभिन्न खंडों से आए सैकड़ों प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेंद्र तंगड़ाईक, काकू ठाकुर, लोक पाल चौहान, जिला खेल प्रभारी अजय पांटा, प्रदेश डीपीई संघ के अध्यक्ष ललित वर्मा, वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक सत्या वर्मा, जिला पीटीए संघ के अध्यक्ष यशपाल पांटा, पीटीए संघ नेरवा के अध्यक्ष गोविंद शर्मा, पप्पू सूद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें