फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में बुशहर बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ

विज्ञापन
विज्ञापन
लवी मेले के उपलक्ष्य में करवाई जा रही तीन दिवसीय प्रतियोगिता
विज्ञापन

पुरुषों और महिला वर्ग के खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। अंतरराष्ट्रीय लवी मेले के उपलक्ष्य में बुशहर बैडमिंटन टूर्नामेंट का मंगलवार को पदम स्कूल रामपुर के सभागार में शुभारंभ हुआ। बुशहर बैडमिंटन एसोसिएशन की ओर से आयोजित इस तीन दिवसीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ रामपुर के एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने किया। एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने मुख्यातिथि का स्वागत किया। अंडर-19 वर्ग में 32 टीमें, 19 से 30 वर्ष वर्ग में 12 टीमें, 30 से 40 वर्ष वर्ग में 10 टीमें, 40 से 50 वर्ष वर्ग में 12 टीमें और 50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग में 10 टीमें भाग ले रही हैं। महिला वर्ग में सभी आयु वर्गों की 12 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रतियोगिता में रामपुर, ननखड़ी, कुमारसैन, आनी, निरमंड और किन्नौर के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता का समापन 30 अक्तूबर को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें