रामपुर बुशहर। पद्म छात्र राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर में आयोजित दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस प्रतियोगिता संपन्न हो गई। इस प्रतियोगिता के दौरान क्विज प्रतियोगिता के वरिष्ठ वर्ग में सिगमा स्कूल के राहुल कुमार और खुशवंत ने पहले स्थान पर बाजी मारी। शुक्रवार को प्रतियोगिता के समापन समारोह में मुख्य अरण्यपाल वन विभाग रामपुर मंडल बीएल नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने विजेता वैज्ञानिकों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
क्विज प्रतियोगिता में डीपीएस झाकड़ी की पल्लवी गुप्ता और अभय डमालू ने दूसरा स्थान, पद्म छात्र स्कूल रामपुर के अंकित कुमार और दीवान सिंह ने तीसरा स्थान झटका। वरिष्ठ अरबन में स्प्रिंग डेल स्कूल के छात्र शिवांश शर्मा और उज्ज्वल चौहान ने पहला, पद्म छात्र स्कूल रामपुर के आर्यन और साहिल सहगल ने दूसरा स्थान, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर के गौरव और रिषभ मेहता ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वरिष्ठ रूरल वर्ग में झाकड़ी स्कूल की नैना और अप्रिता ने पहला, देलठ के अविनाश और सुरेश ने दूसरा, सनारसा स्कूल के अंकित और अंजली चौहान ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं कनिष्ठ अरबन वर्ग में स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल खनेरी के अंकिता ठाकुर और अत्री शर्मा ने पहला, पदम छात्र स्कूल रामपुर के धीरज कुमार और ललित मेहता ने दूसरा स्थान, सनशाइन पब्लिक स्कूल रामपुर के सुजल माल्वी और प्रियांशु ने तीसरा स्थान झटका।
वहीं कनिष्ठ रूरल वर्ग में डीपीएस झाकड़ी की शारदा शर्मा और माही शर्मा ने पहला, सरोग स्कूल के उदयत सनेही और नमन कश्यप ने दूसरा, भड़ावली स्कूल के श्रीशांत और राजू ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। एक्टिविटी कॉर्नर में कनिष्ठ वर्ग में तनुजा नेगी, अनुभव वर्मा, अमन आदित्य, सूरज कुमार, कोमल अत्री, कार्तिक स्नेहा, कुलदीप नेगी, हिमानी कड्डा, सौम्या रांटा, सुमित कुमार, कार्तिक और शिव कुमार विजयी रहे। साइंस मॉडल स्पर्धा में दत्तनगर स्कूल के अभि श्याम प्रथम, सनशाइन स्कूल के रोहित दूसरे स्थान पर, सिगमा स्कूल के उत्कर्ष शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
मैथमेटिक्स ओलंपियाड में सोनिया, संध्या और अंकिता बंसल विजेता रहे। कनिष्ठ वर्ग में भार्गव अग्रवाल, संतोषी ठाकुर और नेहा ठाकुर ने बाजी मारी। वरिष्ठ वर्ग में अर्चित गुप्ता, उज्जवल और अश्वनी विजेता रहे। वहीं इस मौके पर स्कूल प्राचार्य प्रवीण गुप्ता, डीएफओ विनोद चौहान और खंड समन्वयक खेम चौहान सहित कई अन्य शिक्षक मौजूद रहे।