कल्पा में तीन दिवसीय गोल्डन बेबी लीग अंडर 13 फु टबाल प्रतियोगिता का समापन अवसर पर विधायक किन्नौर ज?
- फोटो : RAMPUR-HP
रिकांगपिओ (किन्नौर)। जिला किन्नौर के मिनी स्टेडियम कल्पा में तीन दिवसीय गोल्डन बेबी लीग अंडर-13 फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब कल्पा की टीम ने अपने नाम कर लिया है। प्रतियोगिता में जिले की 19 टीमों के 180 खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में छात्र वर्ग की 11 टीमें और छात्रा वर्ग की 8 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में विधायक जगत सिंह नेगी ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की।
छात्रा वर्ग में राजकीय माध्यमिक पाठशाला कल्पा की टीम ने विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कल्पा की टीम उपविजेेता रही। वहीं छात्र वर्ग में राजकीय माध्यमिक पाठशाला कल्पा ने जिंदल विद्या मंदिर स्कूल छोल्तू को एक शून्य से पराजित कर जीत हासिल की। प्रतियोगिता में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी का चयन किया गया। इस दौरान छात्राओं ने किन्नौरी लोकनृत्य पेश कर मन मोहा। अंत में मुख्यातिथि ने विजेता और उपविजेता टीम को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर प्रदेश फुटबाल संघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष वीरेंद्र नेगी, जिला अध्यक्ष कृष्ण कुमार नेगी, राज नेगी, रामकुमार नेगी, विक्रम नेगी, हरबंस नेगी, जितेंद्र नेगी, बाबू राम नेगी, जितेंद्र नेगी, कुलदीप नेगी, डॉ. दीक्षा, कर्म चंद नेगी और राजेश नेगी सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।