फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में मझगांव ने पहला और डबलिंग ने झटका दूसरा स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
भावानगर (किन्नौर)। टेरस कुलदेव युवक मंडल रूपी की ओर से आयोजित तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता संपन्न हो गई है। समापन समारोह में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रताप नेगी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। वहीं जिप सदस्य केवल राम नेगी भी इस मौके पर मौजूद रहे। युवक मंडल अध्यक्ष हितेश नेगी ने मुख्य अतिथि व अन्य अतिथियों का स्वागत किया। कबड्डी में महिला और पुरुष वर्ग में मझगांव ने पहले स्थान पर बाजी मारी। वॉलीबाल में पीजी कॉलेज रामपुर विजेता रही।
विज्ञापन

हितेश नेगी ने कहा कि युवक मंडल द्वारा कबड्डी, कैरम, वॉलीबाल, बास्केटबाल और रस्साकसी सहित अन्य खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गई, जिसमें विभिन्न टीमों के खिलाडिय़ों ने खूब जौहर दिखाए। जिला किन्नौर के प्रमुख ग्रामीण मेले फुल्याच के अवसर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। पूरे जिला किन्नौर में फुल्याच मेले का आगाज रूपी वैली से ही किया जाता है।
समापन समारोह के दौरान लोकनृत्य प्रतियोगिता भी करवाई गई, जिसमें महिला मंडल मझगांव ने पहला स्थान झटका। वहीं महिला मंडल डबलिंग दूसरे स्थान पर रहा। मुख्य अतिथि ने विजेता टीमों को आयोजकों की ओर से नकद इनाम और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। वहीं मुख्य अतिथि ने लोकनृत्य प्रतियोगिता की दोनों विजेता टीमों को अपनी ओर से एक-एक हजार की प्रोत्साहन राशि प्रदान की। वहीं इस मौके पर किन्नौर सेवादल अध्यक्ष जयराम नेगी, युवा कांग्रेस किन्नौर महासचिव विक्रांत नेगी, सचिव ज्ञान प्रकाश, ब्लॉक युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष सुरेश नेगी, महासचिव पवन खोजान और सचिव जयराम सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें