फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्सिंग-एथलेटिक्स में पद्म छात्र स्कूल का दबदबा

विज्ञापन
बॉक्सिंग और एथलेटिक्स में पदम छात्र स्कूल रामपुर प्रथम आने के बाद स्कूल में स्वागत करते प्रधाना? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सुन्नी में जिला स्तरीय मेजर गेम्स में पद्म राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रामपुर ने अपना दबदबा बनाया। खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर ओवरऑल ट्रॉफी पर कब्जा किया। स्कूल पहुंचने पर प्रबंधन ने सभी खिलाड़ियों का जोरदार स्वागत किया। स्कूल के खिलाड़ियों ने बॉक्सिंग में सात गोल्ड और एक कांस्य पदक झटका। बॉक्सिंग स्पर्धा में वीरेंद्र, देवेंद्र कुमार, नीरज, आकाश, हरे कृष्णा और निशांत ने गोल्ड मेडल पर कब्जा किया। वहीं वाग्पा नेगी ने कांस्य पदक हासिल किया। एथलेटिक्स में सौरभ ने शॉटपुट में प्रथम स्थान, विवेक शुक्ला ने हाईजंप में प्रथम और संजय ने तृतीय स्थान हासिल किया। 400 मीटर दौड़ में संजय ने दूसरा स्थान और 200 मीटर में दौड़ में कर्ण ने दूसरा स्थान झटका।
विज्ञापन

स्कूल के शारीरिक शिक्षक रविंद्र सिंह नेगी ने बताया कि स्कूल के 18 विद्यार्थियों का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। अब ये खिलाड़ी राज्य स्तरीय खेलों में भाग लेंगे। स्कूल पहुंचने पर सभी खिलाड़ियों का प्राचार्य प्रवीण गुप्ता सहित अन्य शिक्षकों ने जोरदार स्वागत किया। वहीं इस मौके पर पीईटी मोहर सिंह थापा, रेखा और राजीव बदरेल सहित समस्त शिक्षकों ने छात्रों की इस उपलब्धि पर खुशी जाहिर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें