किन्नौर के टापरी बाजार में हुआ हिट एंड रन केस में ऋ षि नामक युवक की मौत पर पुलिस प्रशासन ग्रामीणों
- फोटो : RAMPUR-HP
भावानगर/सांगला (किन्नौर)। किन्नौर के टापरी हिट एंड रन केस में युवक ऋषि की मौत से गुस्साए ग्रामीणों ने टापरी में चक्का जाम करते पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गुस्साए ग्रामीणों ने आरोपी की अभी तक गिरफ्तारी न होने पर रोष जताया। सुबह से लेकर दोपहर तक पूरा बाजार पुलिस प्रशासन मुर्दाबाद के नारों से गूंजता रहा। करीब साढ़े चार घंटे वाहनों की आवाजाही बाधित रही। ग्रामीणों की मांग है कि आरोपित के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया जाए।
मृतक ऋषि डेरयान के अंतिम संस्कार के बाद काफी संख्या में चगांव और उरनी के ग्रामीणों ने सुबह दस बजे टापरी बस स्टैंड के समीप चक्का जाम कर दिया। जिसे दोपहर ढाई बजे के बाद बहाल किया जा सका। ग्रामीणों ने स्थानीय पुलिस अधिकारियों और प्रशासन के विरुद्ध जमकर नारेबाजी की। युवक ऋषि की माता जमना देवी, चंगाव पंचायत प्रधान वीर सिंह नेगी, उपप्रधान तेजेंद्र सिंह नेगी, पूर्व प्रधान उरनी सुनील नेगी और अनिल नेगी सहित समस्त ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर अभी तक आरोपी की गिरफ्तारी न किए जाने पर लापरवाही का आरोप लगाया। गौरतलब है कि टापरी उप तहसील के तहत चगांव के जीरो प्वाइंट स्थान पर बीते सात सितंबर की शाम 7 बजकर 40 मिनट एक तेज रफ्तार स्विफ्ट कार ने मोड़ पर खड़े युवक ऋषि डेरयान चगांव निवासी को टक्कर मार दी और सौ मीटर के करीब युवक को घसीटते हुए ले गई। कार पानवी गांव निवासी चला रहा था। स्विफ्ट कार से करीब सौ मीटर आगे घसीटते हुए अपने साथ ले गया। इसके बाद ऋषि को दो दिन पीजीआई चंडीगढ़ में इलाज के लिए रखा गया था जहां ऋषि की मौत हो गई। डीएसपी हेड क्वार्टर रिकांगपिओ विपन के अनुसार पुलिस ने युवक को थाना में पूछताछ के लिए बुलाया है। पुलिस गहनता से जांच करने में जुटी है।
किन्नौर के टापरी बाजार में हुआ हिट एंड रन केस में ऋ षि नामक युवक की मौत पर ग्रामीणों टापरी बाजार म?- फोटो : RAMPUR-HP