फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहा के नाम रहा ओवरऑल विजेता का खिताब

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। सराहन में आयोजित छात्र वर्ग की अंडर-14 जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में देहा खंड ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वीरवार को चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के समापन समारोह में वरिष्ठ भाजपा नेता पीएस ध्रैक ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत कर विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष रामपुर शशि भूषण श्याम विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। आयोजक कमेटी ने मुख्यातिथि व अन्य लोगों को जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

जिला स्तरीय इस स्पर्धा में 19 खंडों से पहुंचे 925 खिलाड़ियों ने प्रतिभा के खूब जौहर दिखाए। प्रतियोगिता में फुटबॉल व हॉकी प्रतियोगिता में जुन्गा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान झटका। वॉलीबाल में ठियोग प्रथम और रोहडू की टीम दूसरे स्थान पर रही। कबड्डी में छवारा ने पहला और शिमला की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। हैंडबॉल में एसपीएस सराहन, बास्केटबाल में टूटू और बैडमिंटन में देहा ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं खो-खो में देहा ने पहला और ठियोग ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सांस्कृतिक प्रतियोगिता के फोक डांस में रामपुर खंड प्रथम और सराहन खंड द्वितीय स्थान पर रहा। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए देहा खंड के खिलाड़ियों ने ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया। वहीं बॉक्सिंग में रामपुर खंड और एथलेटिक्स में रोहडू खंड ओवरऑल चैंपियन रहा। प्रतियोगिता में अव्वल रहे खिलाड़ी अब सितंबर में हमीरपुर में आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में लोहा मनवाएंगे। प्रतियोगिता के समापन समारोह में छात्रों ने मुख्यातिथि को मार्चपास्ट की सलामी दी। इस मौके पर एडीपीओ शिमला सुभाष सोनी, खेल प्रभारी गोपी मेहता, प्राचार्य राजवंश नेगी, दिनेश चौहान, विजय कड्डा, विनोद शर्मा, भावना कंवर, सुशील जिष्टू और जेपी वर्मा सहित कई अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें