फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल दिवस पर आईटीबीपी ने ज्यूरी में आयोजित की दौड़

विज्ञापन
ज्यूरी में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में भाग लेते आईटीबीपी के जवान और स्थानीय लोग। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)। कारगिल विजय दिवस पर ज्यूरी में आईटीबीपी के जवानों ने कई कार्यक्रम आयोजित किए। ज्यूरी स्थित आईटीबीपी की 43वीं बटालियन के जवानों ने 20 जुलाई से 27 जुलाई तक चल रहे कारगिल विजय सप्ताह के अंत में शनिवार को शहीदों की याद में दो मिनट के मौन रखा। इसके बाद बारिश में पांच किलोमीटर की दौड़ का आयोजन किया गया, जिसमें आईटीबीपी के जवानों और स्थानीय लोगों ने भी बढ़-चढ़ कर भाग लिया।
विज्ञापन

भारत तिब्बत सीमा सड़क को बनाने में शहीद हुए मजदूरों की याद में बने मेमोरियल पार्क से शुरू हुई पांच किलोमीटर दौड़ में ज्यूरी के प्रवीण और दिग्विजय ने पहला स्थान हासिल किया। आईटीबीपी ने विजय दिवस सप्ताह के दौरान वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ज्यूरी के छात्रों में पेंटिंग, वाद विवाद और देश भक्ति गीतों की प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। ज्यूरी स्कूल के सैकड़ों छात्रों में आयोजित प्रतियोगिता के वाद विवाद में 12वीं कक्षा की मनीषा, हेमा और अंशराम ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में 12वीं कक्षा की मधु, मनीषा और छठी कक्षा की अवंतिका ने पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं देश भक्ति गीत प्रतियोगिता में 11वीं कक्षा की मोनिका और किरण ने पहला स्थान पाया। 43वीं बटालियन के कार्यकारी कमांडेंट अनिल कुमार झा ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर एसीस्टेंट कमांडेंट धवल शिखर जोशी, कुलवंत सिंह, एएसआई ज्यूरी चमन नेगी, बटालियन के समस्त अधिकारी, जवान और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें