फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासन की टीम ने तोडे रोहडू हाटकोटी मार्ग पर सडक के किनारे बने अवैध ढारे

विज्ञापन
शिमला मुख्य सडक के किनारे बने अवैध ढारे व उनको तोड रही प्रशासन की टीम - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रोहडू। हाटकोटी-शिमला मुख्य सड़क पर रोहडू के पास सड़क के किनारे बने अवैध ढारों को प्रशासन ने हटा दिया है। बीती रात निरीक्षण के दौरान टीम ने एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। सूत्रों के अनुसार खनन माफिया नदी से रेता उठा कर रात के समय इन ढारों में जमा करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात को एसडीएम रोहड़ू ने बिना पंजीकरण के एक ट्रैक्टर को खनन में संलिप्त होने पर पब्बर नदी के तट से जब्त किया। जांच के दौरान बाद में ट्रैक्टर के मालिक का पता चला। प्रशासन की टीम ने ट्रैक्टर को खनन विभाग और पुलिस की टीम के हवाले किया। उसके खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज करने के निर्दश दिए गए। इसी दौरान प्रशासन की टीम को पता चला कि सड़क के किनारे कुछ अवैध तौर पर बनाए गए ढारों में रात के समय नदी से रेता उठाकर एकत्रित किया जाता है। शनिवार को एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार रोहडू की टीम ने मौके पर पहुंच कर जेसीबी मशीन से ढारों को तुड़वाया। अब इन लोगों के खिलाफ अतिक्रमण के मामले के तहत भी कार्रवाई की जा रही है।
एसडीएम बीआर शर्मा के अनुसार खनन माफिया के खिलाफ सरकार के आदेशानुसार लगातार कार्रवाई की जा रही है। एक सप्ताह में पांच वाहनों को जब्त किया गया है। इसके बाद भी लगातार अभियान को जारी रखा जाएगा। सड़क के किनारे अवैध ढारे बनाने वालों को पता किया जा रहा है। उनके खिलाफ अतिक्रमण के मामले दर्ज किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें