रोहड़ू। छात्रों की अंडर-19 खेलकूद स्पर्धा में राजकीय माडल वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) रोहड़ू को ओवर ऑल चैंपियन के खिताब से नवाजा गया। स्पर्धा के समापन समारोह में भाजपा मंडल अध्यक्ष बलदेव रांटा ने बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित होकर पारितोषिक वितरण किया। वहीं मंडल महामंत्री शशि रावत ने बतौर विशेष अतिथि शिरकत की। इस स्पर्धा में 32 स्कूलों के 450 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
वॉलीबाल स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) रोहड़ू ने प्रथम तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल कड़ीवन ने दूसरा स्थान हासिल किया। कबड्डी स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) रोहड़ू ने पहला तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल टिक्कर ने दूसरा स्थान, खो-खो स्पर्धा में ग्लोरी पब्लिक स्कूल ने पहला तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल भलूण ने दूसरा स्थान, बैडमिंटन स्पर्धा में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल (छात्र) रोहड़ू ने प्रथम तथा ग्लोरी पब्लिक स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। योगा स्पर्धा में वमापा बलसा ने पहला तथा वमापा समोली ने दूसरा स्थान, मार्च पास्ट स्पर्धा में रावमापा (छात्र) रोहड़ू पहले तथा वमापा मचोती दूसरे स्थान पर रहा। लोक नृत्य स्पर्धा में रावमापा (छात्र) रोहड़ू ने प्रथम तथा रावमापा लोअरकोटी ने दूसरा स्थान हासिल किया। भाषण स्पर्धा में वमापा लोअरकोटी पहला तथा रावमापा (छात्र) रोहड़ू दूसरे स्थान पर रहा। समूह गान स्पर्धा में रावमारा (छात्र) रोहड़ू प्रथम तथा वरिष्ठ माध्यमिक स्कूल लोअरकोटी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर स्कूल के प्रधानाचार्य अजीत वर्मा, खंड समन्वयक सुरेंद्र चौहान, समरकोटी पंचायत प्रधान कुलदीप कुल्ला और बीएस बाल्टू सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।