फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चगांव में दिन दिहाड़े चोरी को दिया अंजाम, शाम ढलते ही पकड़े गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जनजातीय जिला किन्नौर के चगांव में शुक्रवार को दिन दिहाड़े चोरों ने एक घर से लाखों के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले सभी छह आरोपियों को हिरासत में ले लिया है और चोरी का सामान भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने इन सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन

पुलिस थाना टापरी से मिली जानकारी के मुताबिक जिले के निचार खंड के चगांव में मंगलवार 16 जुलाई को पांच नेपाली मूल के और एक नागालैंड से संबंध रखने वाले व्यक्ति पद्ममणी नेगी के घर में काम करने गए थे। जब ये पद्ममणी के घर पहुंचे तो वहां पर परिवार का कोई भी सदस्य मौजूद नहीं था। इन सभी ने मौका देखते हुए काम करने के बजाय कमरा खुला देख चोरी को अंजाम दे दिया। उन्होंने घर की अलमारी तोड़ कर उसमें रखे सोने से बने चार तिरमणिये, एक पैंडेंट, पांच चाक, दो जोड़े कांटे, दो अंगुठियां, चांदी का डिगरा, पिन, गुरशांगलिंग (चांदी की चैन) और कुछ नकदी उड़ा ली। घटना के समय पद्ममणी और उसका परिवार खेतों में काम कर रहा था। जब परिवार के सदस्य घर पहुंचे तो देखा कि अलमारी का ताला टूटा हुआ है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस थाना टापरी को दी। सूचना मिलते ही डीएसपी भावानगर अमर सिंह, पुलिस थाना टापरी प्रभारी अमर सिंह मेहता, एएसआई सुमन नेगी, मुख्य आरक्षी सरजू राम नेगी, सुरक्षा इकाई प्रभारी रामकृष्ण नेगी, आरक्षी आशीष, योगेश का दल घटनास्थल पर रवाना हो गया। पुलिस ने इसको लेकर जिले के अन्य पुलिस थानों और चौकियों को भी सूचित किया। वहीं इस दौरान पुलिस ने टापरी और कक्षस्थल के बीच नाका लगाया। शुक्रवार शाम को नाके दौरान टापरी पुलिस ने छह चोरों जिनमें प्रेम छेत्री (18) गांव बडा चैकिया, तहसील व जिला दिमापुर, नागालैंड, शंकर (21), गणेश भाट (40), रमेश गौतम (24), सागर छेयोंग (35) नेपाली मूल को गिरफ्तार किया। पुलिस ने चोरी किए गए जेवरात और नकदी को भी बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर शनिवार को सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। इस संबंध में एसपी किन्नौर एसआर राणा ने बताया कि चोरी में संलिप्त सभी चोरों को चोरी किए गए सामान के साथ पकड़ लिया गया है। मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शनिवार को सभी आरोपियों को रामपुर स्थित कोर्ट में पेश किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें