फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गज की दूरी को भूलकर कोरोना को निमंत्रण

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। कोरोना महामारी से बेखौफ लोग प्रशासन के दिशा-निर्देशों की खूब धज्जियां उड़ा रहे हैं। कई जगह लोग सोशल डिस्टेंसिंग को ठेंगा दिखा रहे हैं। अस्पताल, दुकानों और पोस्ट ऑफिस सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की भीड़ देखी जा सकती है। यहां लोग सामाजिक दूरी के नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाते देखे जा रहे हैं। प्रदेश में जहां कोविड के लगातार मामले बढ़ रहे हैं, बावजूद इसके लोग कोरोना संक्रमण खतरे से बेखौफ दिख रहे हैं। ये लापरवाही कभी भी लोगों पर भारी पड़ सकती है।
विज्ञापन

सोमवार को भी खनेरी अस्पताल में कोविड के दो मामले पॉजिटिव पाए गए हैं। ऐसे में आए दिन यदि कोरोना संक्रमण को लेकर सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन नहीं किया गया तो आगामी समय में इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं। सोमवार को खनेरी अस्पताल में पर्ची काटने से लेकर ओपीडी के बाहर मरीजों की संख्या हजारों में रही, जहां पर सामाजिक दूरी का पालन नहीं किया गया। अस्पताल प्रशासन के कोविड को लेकर बनाए गए नियम पंगु साबित हो रहे हैं। वहीं, शहर में दुकानों, डाकघर, बैंकों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर इन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। यदि समय रहते प्रशासन और पुलिस लोगों से सख्ती नहीं बरतेंगे तो भविष्य में कोविड संक्रमण के परिणाम खतरनाक हो सकते हैं। आने वाले समय में लोगों को कोविड से बचाव को लेकर सख्ती से नियमों की पालना करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें