फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी से किन्नौर के ग्रामीण रूट ठप, तीन बसें फंसीं

विज्ञापन
किन्नौर जिले के छितकुल में बर्फबारी के बाद मंदिर का सुंदर दृश्य। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। जिला किन्नौर में मंगलवार को ताजा बर्फबारी ने सभी ग्रामीण रूटों पर निगम की बसों के पहिये रोक दिए हैं। दिनभर ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होती रही, जबकि निचले क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी रहा। मौसम के बदले मिजाज के बाद समूचे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। मंगलवार को जिला मुख्यालय रिकांगपिओ से कल्पा, निचार और पूह खंड की सभी ग्रामीण सड़कों पर बर्फबारी की वजह से निगम की बसों की आवाजाही ठप रही। इसके चलते ग्रामीणों को आवाजाही करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि, मुख्यालय से शिमला की ओर बसों की आवाजाही बराबर रही। जिले के कल्पा का अधिकतम तापमान प्लस 1 डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस 0.5 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं, प्रमुख पर्यटन स्थल सांगला का अधिकतम तापमान प्लस 2.5 और न्यूनतम तापमान माइनस 1.5 तक पहुंच गया है।
विज्ञापन

जिले के कल्पा, रोधी, पांगी, बारंग, शौंग, चांसू, सापनी, बटूरी, सांगला, बटसेरी, रक्षम, छितकुल, रिब्बा ठंगी, कुन्नोचारंग, कानम, लिप्पा, लियो, हांगो, चांगो, रोपा, सुन्नम, सुमरा और शलखर सहित अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में करीब 36 सेंटीमीटर ताजा हिमपात दर्ज किया गया है। जबकि, जिले के निचले क्षेत्रों में दिनभर झमाझम बारिश का दौर जारी रहा। इसके चलते समूचे क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। पथ परिवहन निगम के क्षेत्रीय प्रबंधक रिकांगपिओ किन्नौर प्रेम कश्यप और सुजान सिंह नेगी ने कहा कि सोमवार देर रात से ही किन्नौर के अधिकांश ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के चलते निगम की सांगला में 2 और कानम में एक बस फंसी हुई है। मंगलवार को जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में बर्फबारी और फिसलन के चलते बसों की आवाजाही प्रभावित रही। रिकांगपिओ से शिमला की तरफ निगम की बसों की आवाजाही बराबर रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें