फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर निर्विरोध चुनी बिजमल पंचायत

विज्ञापन
विज्ञापन
नेरवा (रोहड़ू)। नेरवा तहसील की ग्राम पंचायत बिजमल निर्विरोध चुन ली गई है। ग्राम पंचायत के लोगों ने एकजुट होकर बैठक का आयोजन किया, जिसमें पंचायत को निर्विरोध चुनने का फैसला किया गया। बैठक में उपस्थित लोगों ने आपसी सहमति बनाकर मनोज कुमार को प्रधान, वीरेंद्र सिंगटा को उप प्रधान एवं रामचंद सिंगटा को बीडीसी सदस्य चयनित किया है। इसी प्रकार पंचायत के सभी पांच वार्डों में भी आम सहमति से सदस्य चुने गए। इनमें वार्ड-1 से सुभद्रा देवी, वार्ड-2 से सैना देवी, वार्ड-3 से श्यामा देवी, वार्ड-4 से नवीन चौहान और वार्ड- 5 से रघुवीर चौहान को वार्ड सदस्य चुना गया।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत बिजमल वर्ष 1990 में ग्राम पंचायत केदी से अलग होकर नई पंचायत बनी थी। इन तीस सालों में पंचायत के सात कार्यकालों में पंचायत में केवल तीन बार ही चुनाव हुए हैं, जबकि चार बार यह पंचायत निर्विरोध चुनी जा चुकी है। पंचायत के निर्विरोध चुनने से सभी ग्रामीणों में भारी उत्साह है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें