रिकांगपिओ/भावानगर(किन्नौर)। किन्नौर में ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी और निचले क्षेत्रों में बारिश होने से एक बार किन्नौर जिला ठंड की चपेट में है। मध्य रात्रि से समूचे जिले में बर्फबारी और बारिश का दौर जारी है। जिले में शुक्रवार को सुबह से ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो रही है। जिसके कारण छितकुल में एक फीट, रक्षम में 6 इंच, आसरंग में 6 इंच हिमपात दर्ज हुआ है। निचले क्षेत्र रिकांगपिओ, पोवारी और भावानगर में बारिश होने से कड़ाके की ठंड में लोग घरों में दुबके रहे। मौसम खराब होने के चलते जिला किन्नौर में कर्फ्यू के दौरान दी गई खरीदारी की छूट में लोगों की भीड़ न के बराबर रही। जिला किन्नौर रिकांगपिओ के मुख्य बाजार में सुबह 7 बजे के बजाय साढ़े 7 बजे दुकानें खुली। ऐसे मौसम के चलते कुछ लोगों ने ही सब्जी, राशन की खरीदारी की। बारिश के कारण तापमान में गिरावट होने के कारण लोगों की आवाजाही न के बराबर रही। बाजार में राशन, मेडिकल, सब्जी की दुकानें खुली रहीं। वहीं दूसरी तरफ बैंक एटीएम, डीसी और एसपी ऑफिस एसडीएम कल्पा खुला रहा। किन्नौर की जनता कोरोना वायरस के प्रति जागरूक होने से स्वयं ही भीड़भाड़ और एक दूसरे से सामाजिक दूरी बनाए हुए है।
बीएसएनएल की कनेक्टिविटी न होने के कारण कुछ बैंकों में कार्य करने में बाधाएं उत्पन्न हुई। वहीं बीएसएनएल एसडीओ द्वारा सांगला, मूरंग, भावानगर के बीच में बीएसएनएल का सर्वर डेमेज हुआ डॉ. मेजर अवनिद्र शर्मा ने बताया कि रिकांगपिओ के आसपास के क्षेत्रों में व्यापार मंडल के सहयोग से घर, मोहल्ले तक सब्जी, राशन पहुंचाने के लिए एक मुहिम चलाई जाएगी।