फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच 305 सहित क्षेत्र के दर्जनों रूटों पर लगी ब्रेक

विज्ञापन
आनी में शनिवार सुबह हुई ओलावृष्टि से गुजरता एक व्यक्ति। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
आनी (कुल्लू)। शनिवार सुबह क्षेत्र में हुई बर्फबारी और बारिश से क्षेत्र शीतलहर की चपेट में आ गया है, वहीं आनी के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जलोड़ी जोत पर करीब 20 सेंटीमीटर ताजा हिमपात हुआ है। ऐसे में एक बार फिर से एनएच 305 यातायात के लिए बंद हो गया है।
विज्ञापन

आनी कस्बे में शनिवार सुबह भारी ओलावृष्टि का नजारा देखने को मिला। मौसम में आए बदलाव से क्षेत्र के बागवान खुश हैं। नकदी फसलों के लिए यह बर्फबारी और बारिश वरदान साबित होगी। अब बागवान बगीचों के कार्य भी समय से निपटा सकते हैं। वहीं बारिश और बर्फबारी से एचआरटीसी की करीब आठ बसें फंसी थीं, जिनमें से करीब पांच बसों को समय रहते निकाला गया, लेकिन तीन बसें समाचार लिखे जाने तक फंसी हुई हैं। बर्फबारी के बाद दर्जनों ग्रामीणों रूट प्रभावित हो गए हैं। लोगों को आवाजाही करने में परेशानियां झेलनी पड़ रही हैं। मौसम के बिगड़े मिजाज के बाद क्षेत्र में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है और लोग ठंड में ठिठुरने को मजबूर हो गए हैं।
वहीं इस संबंध में अड्डा प्रभारी आनी रमेश गुप्ता और रमेश ठाकुर के अनुसार आनी सब डिपो की विभिन्न क्षेत्रों में आठ बसें फंसी थीं, जिनमें से पांच को निकाला गया है। वहीं कुटवा, डुगाशिगान और गाडागुसैनी बसें अभी भी बर्फबारी में फंसी हुई हैं। ऊंचाई वाले सभी रूटों पर बसों को सुरक्षित स्थानों तक ही भेजा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें