फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्फबारी के 20 दिन बाद भी पटरी पर नहीं लौटी यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
नेसंग में बर्फबारी से बाधित मार्ग को बहाल करती जेसीबी मशीन। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। किन्नौर जिले के पूह खंड में 20 दिन पहले हुए भारी हिमपात के बाद अभी भी यातायात व्यवस्था पटरी पर नहीं उतर पाई है। पूह की नेसंग, हांगो और आसरंग पंचायतों में बस सुविधा ठप पड़ी है। ग्रामीण कई किलोमीटर पैदल सफर करने को मजबूर हैं। हजारों ग्रामीणों को आवाजाही करने में परेशानियां बनी हुई हैं।
विज्ञापन

जिले में भारी हिमपात हुए पूरे बीस दिन बीतने के बाद भी पूह खंड की ग्राम पंचायत नेसंग, हांगो और आसरंग में परिवहन निगम की बसों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। ऐसे में क्षेत्र के लोगों को जिला मुख्यालय या अन्य स्थानों पर जाने के लिए कई किलोमीटर पैदल सफर तय करना पड़ रहा है। ग्रामीण ज्यादा पैसा खर्च कर निजी वाहनों में सफर कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों से नेशनल हाईवे पांच तक पहुंचने के लिए ग्रामीणों को 11-12 किलोमीटर पैदल दूरी तय कर करनी पड़ रही है। ग्राम पंचायत प्रधान नेसंग अशोक नेगी, बीडीसी सदस्य स्पीलो, नेसंग चंद्रकांता नेगी, जिप सदस्य कुमारी हीरा नेगी, बिमला नेगी, छोसोम पालमो, कुमारी कृष्ण भगती नेगी, इंद्र कुमार नेगी, रामजगत नेगी, कर्ण नेगी, राजेंद्र लामा नेगी, नोरजांग छेरिंग, टाशी आंगमो सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग से जल्द से जल्द मार्गों को बहाल कर ग्रामीणों को राहत देने की मांग उठाई है। लोक निर्माण विभाग कल्पा के अधिशासी अभियंता विरेंद्र सिंह गुलेरिया के अनुसार ऊंचाई वाले क्षेत्रों में छोटे वाहनों की आवाजाही के लिए तो सड़कों को खोल दिया गया है, लेकिन तापमान घटने के कारण बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए सड़कों को बहाल करने में दिक्कतें पेश आ रही हैं। वहीं परिवहन निगम रिकांगपिओ के अड्डा प्रभारी सुजान सिंह नेगी ने कहा कि जिले के नेसंग, आसरंग और हांगो में सड़कों पर पारा जमने के कारण निगम की बसों को नहीं भेजा जा रहा, अन्य रूटों पर निगम की बसों की बराबर आवाजाही हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें