फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्नो बाउंड क्षेत्र में वर्षों से नहीं हुई स्नो कटर की तैनाती

विज्ञापन
विज्ञापन
सांगला (किन्नौर)। रिकांगपिओ सहित जिले के कल्पा, पूह और निचार खंडों की 100 से अधिक ग्रामीण सड़कों समेत एनएच-5 सर्दियों में बर्फबारी से बंद हो जाता है। ऐसे में सीमा सड़क संगठन, लोक निर्माण विभाग और एनएच प्राधिकरण की ओर से आवाजाही बहाल करने के लिए जेसीबी लगाई जाती हैं। सड़कें बहाल तो हो जाती हैं, लेकिन जेसीबी से बर्फ हटाने के कारण सड़क पर बिछाया गया तारकोल उखड़ जाता है। इसके बाद फिर अगले वर्किंग सीजन में विभागों को फिर से तारकोल बिछाना पड़ता है। ऐसे में इन सभी विभागों को करोड़ों की चपत लग जाती है।
विज्ञापन

जनजातीय क्षेत्र किन्नौर में हर वर्ष भारी बर्फबारी से सड़कों को खासी क्षति पहुंचती है। यदि जिले में स्नो कटर की व्यवस्था हो तो सड़कों को होने वाले नुकसान में कमी की जा सकती है। जेसीबी से भारी भरकम बर्फबारी को हटाते समय जिले की सड़कों से तारकोल उखड़ने के अलावा सड़कों पर गड्ढे बन जाते हैं।
कांग्रेस के जिलाध्यक्ष उमेश नेगी, कल्पा के अध्यक्ष प्रीतम नेगी, पूह अध्यक्ष प्रेम कुमार नेगी, निचार अध्यक्ष वीर सिंह नेगी, उपप्रधान कल्पा राजकुमार नेगी, उपप्रधान पूह सुशील साना, उपप्रधान सुंगरा राकेश नेगी सहित अन्य लोगों ने प्रदेश सरकार, जिला प्रशासन और संबंधित विभागाधिकारियों से सड़कों से बर्फ हटाने के लिए स्नोकटर की व्यवस्था करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि जिला मुख्यालय रिकांगपिओ सहित तीनों खंडों कल्पा, पूह और निचार में सड़कों पर पड़ी बर्फ को हटाने के लिए स्नोकटर की व्यवस्था होनी चाहिए। जेसीबी से सड़कों को क्षति न पहुंचे और हर साल करोड़ों के तारकोल बिछाने की नौबत न आए, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाने चाहिए।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग कल्पा के एक्सईएन पीसी नेगी और एक्सईएन भावानगर राहुल सूद ने कहा कि स्नोकटर होता तो सड़कों की हालात खराब नहीं होगी। इसके लिए हर वर्ष मुख्य कार्यालय के माध्यम से इस बात को सरकार के ध्यान में लाया जाता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द सरकार स्नोकटर मुहैया करवाने को लेकर व्यवस्था करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें