फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किन्नौर में नौ और लोग निकले कोरोना संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रिकांगपिओ (किन्नौर)। किन्नौर जिले में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को जिले में कोविड-19 के नौ नए मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

किन्नौर जिले के कोविड-19 नोडल अधिकारी डॉ. कविराज नेगी ने बताया कि जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के 50 सैंपल लिए गए थे, जिनमें से 9 सैंपलों की रिपोर्ट पॉजिटिव, जबकि 41 की निगेटिव आई है। उन्होंने बताया कि पॉजिटिव आने वालों में छह लोग रिकांगपिओ, 2 स्पीलो और एक व्यक्ति भावानगर का शामिल है। बीते दिनों नमज्ञा के 55 वर्षीय व्यक्ति को रिकांगपिओ अस्पताल से रेफर कर शिमला भेजा गया था और बुधवार को उनका शिमला में देहांत हो गया। किन्नौर जिले में अभी तक कोरोना संक्रमण के कारण दस लोगों की मौत हो चुकी है। जिले में कोरोना संक्रमण के 170 केस एक्टिव हैं, जबकि अब तक संक्रमित लोगों की संख्या 671 है। जिले में अब तक 491 लोगों की संक्रमण से रिकवरी हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें