फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: झाकड़ी परियोजना में मनाया एसजेवीएन का स्थापना दिवस

विज्ञापन
विज्ञापन
गायक कुलदीप शर्मा की प्रस्तुतियों ने बांधा समां
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। नाथपा-झाकड़ी हाइड्रो पावर स्टेशन में एसजेवीएन का 39वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस दौरान सांस्कृतिक संध्या में हिमाचल प्रदेश के लोकगायक कुलदीप शर्मा और उनकी टीम ने शानदार प्रस्तुतियों से समां बांधा। कार्यक्रम का शुभारंभ परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने एसजेवीएन ध्वज के ध्वजारोहण के साथ किया। इस दौरान सभी ने एसजेवीएन का गीत गाया। कार्यक्रम की शृंखला के अंतर्गत आयोजित पीपल चॉइस एसजेवीएन स्टार अवॉर्ड समारोह में उत्कृष्ट कार्य निष्पादन एवं निगम के प्रति समर्पण भावना के लिए 8 कार्यपालक और गैर कार्यपालक कर्मचारियों को अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक की ओर से परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त एनजेएचपीएस के हेल्थ चैंपियन विजेता को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया। परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने समस्त कर्मचारियों और उनके परिवारों को एसजेवीएन के 39वें स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन


बलिदानों को किया याद
झाकड़ी परियोजना के शहीद स्मारक में परियोजना प्रमुख राजीव कपूर ने बलिदानों को नमन करते हुए पुष्प अर्पण कर सर्वप्रथम श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य व्यक्तियों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें