फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: छह पंचायतों ने खींचा विकास का खाका

विज्ञापन
ननखड़ी की बड़ाच पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में मौजूद ग्रामीण। संवाद 
विज्ञापन
ननखड़ी की छह पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पंचायतों के समग्र और संतुलित विकास के दिए सुझाव
संवाद न्यूज एजेंसी
ननखड़ी (रामपुर बुशहर)। विकास खंड ननखड़ी की छह पंचायतों में शनिवार को विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। बड़ाच, शौली, खड़ाहन, खोलीघाट, कुंगल बाल्टी और थैली चकटी में आयोजित बैठकों में पंचायत प्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने भाग लिया।
ग्राम सभाओं में 16वें वित्त आयोग के तहत प्रस्तावित विकास कार्यों पर चर्चा की गई। साथ ही पूर्व में किए कार्यों की समीक्षा कर उनकी प्रगति का आकलन किया गया। बैठकों में गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन को प्रभावी ढंग से लागू करने, स्वच्छ वातावरण बनाए रखने और जनसहभागिता बढ़ाने जैसे मुद्दों पर भी विशेष रूप से विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) को ग्रामीणों की सहमति और अनुमोदन के लिए प्रस्तुत किया गया। ग्रामीणों ने पंचायतों के समग्र और संतुलित विकास के लिए अपने सुझाव भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने बताया कि विशेष ग्राम सभाओं का उद्देश्य स्थानीय विकास योजनाओं में आम लोगों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना तथा पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को अधिक पारदर्शी, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें