फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: दुकान से शराब की छह पेटियां बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान से शराब की छह पेटियां बरामद
विज्ञापन

ज्यूरी। झाकड़ी में पुलिस ने एक दुकान से अंग्रेजी शराब की छह पेटियां बरामद की हैं। आरोपी पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने वीरवार को गुप्त सूचना के आधार पर नोखी राम निवासी रामपुर की दुकान की तलाशी ली। इस दौरान शराब की छह पेटियां बरामद हुईं। आरोपी कोई दस्तावेज मौके पर प्रस्तुत नहीं कर सका। मामले की जांच जारी है। संवाद
विज्ञापन

अतिक्रमण करने का प्रयास, धमकी भी दी
रामपुर बुशहर। लोअर कैथू में अतिक्रमण करने का प्रयास करने समेत धमकी देने का मामला सामने आया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। संयुक्त शिकायत में लोअर कैथू के विजय राज समेत अन्य ने बताया है कि तीन व्यक्तियों ने खिड़की से छेड़छाड़ करके अतिक्रमण करने का प्रयास किया। विरोध करने पर उन्होंने अपशब्द बोले और हथौड़े से खिड़की का शीशा तोड़ दिया। साथ ही सीसीटीवी कैमरे को नष्ट करके संपत्ति को नुकसान पहुंचाया। उन्होंने जान से मारने की धमकी भी दी, जिससे शिकायतकर्ता के परिवार में भय का माहौल है। लक्कड़ बाजार पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन

..........................3
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें