फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आराध्य देवताओं के आगमन के साथ शुरू हुआ ऐतिहासिक सिसरी मेला

विज्ञापन
देव आगमन के साथ शुरू हुआ कराड़ पंचायत का सिसरी मेला। संवाद
विज्ञापन
मेले में दिखी प्राचीन संस्कृति की झलक, लोगों ने उठाया पहाड़ी नाटी का लुत्फ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी(कुल्लू)। आनी खंड की कराड़ पंचायत में मनाया जाने वाला ऐतिहासिक सिसरी मेला स्थानीय देवता चोतरू नाग, आराध्य ब्यास ऋषि कुईंर, कोट बझारी और बशावली नारायण देवता के मेला मैदान में आगमन के साथ शुरू हो गया है। मेले के शुभारंभ अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष कुल्लू पंकज परमार बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने अपने संबोधन में क्षेत्रवासियों को मेले की शुभकामनाएं दीं। तीन दिवसीय इस मेले में जहां स्थानीय जनता ने बढ़चढ़ कर भाग लिया, वहीं दूरदराज से आए लोगों ने भी आकर मेले की शोभा बढ़ाई।
विज्ञापन

प्राचीन समय से मनाए जा रहे इस मेले में जहां लोक संस्कृति से भी जनता रू-ब-रू हुई, वहीं स्थानीय जनता सहित दूरदराज क्षेत्र से आए लोगों ने नाटी डालकर मेले का लुत्फ उठाया। समाजसेवी खेमचंद ने कहा कि यह मेला प्राचीन है और इस वर्ष मेले में सांस्कृतिक संध्या के अलावा महिला मंडलों के सांस्कृतिक कार्यक्रम और नाटी का आयोजन हो रहा है। सांस्कृतिक संध्या में प्रदेश के लोकगायक अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। उन्होंने कहा कि तीन दिनों तक चलने वाले इस मेले में कराड़, मुहान, बिश्लाधार, कुंगश, रोपा, मुंडदढ़ और पोखरी आदि पंचायतों के ग्रामीण भाग लेते हैं। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मेला बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, जिसका स्थानीय जनता भरपूर आनंद उठा रही है। इस मौके पर खाद्य आपूर्ति निरीक्षक धनवीर सिंह ठाकुर, भूपेंद्र शर्मा, योगी शर्मा, रोशन लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें