संवाद न्यूज एजेंसी
आनी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नमहोंग के विद्यार्थियों ने खेल दिवस मनाया। स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। मुख्य अतिथि प्रीतम सिंह ने खेल दिवस का शुभारंभ क्रॉस कंट्री रेस से करवाया। इसमें विद्यालय के 35 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। उसके बाद छात्र-छात्राओं के मध्य विभिन्न प्रतियोगिताएं करवाई गईं। विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। डीपी सुशील कुमार ने खेल प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं के लिए 100 मीटर, 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के अलावा लंबी कूद, गोला फेंक और रिले दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में सदनीय प्रतियोगिता में तीन सदन गांधी सदन, पटेल सदन, आंबेडकर सदन में प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
खेल दिवस पर मैराथन में श्वेता और रोहित ने पहला स्थान पाया। दौड़ में रजत, रोहित, डबल बैडमिंटन में कार्तिक, हर्षित, अमीषा और लीना, सिंगल बैडमिंटन में साहिल, दिव्यांशु, अमीषा, संजना, शबनम, समीर, कृष और पवन ने उम्दा प्रदर्शन रहा। विद्यालय के प्रधानाचार्य केहर सिंह ठाकुर ने शिक्षकों की बच्चों के प्रति समर्पण भाव की सराहना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक प्रदीप कुमार, रामदयाल, भानु प्रकाश, नरेंद्र शर्मा, टेक चंद और प्रेम लता सहित सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।