फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जल्द शुरू होगा बोटा पलकानी सड़क का अधूरा कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रामीण बीते एक वर्ष से कार्य शुरू करने की उठा रहे मांग, सड़क सुविधा न होने से ग्रामीण परेशानियां झेलने को मजबूर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

नित्थर (कुल्लू)। नित्थर उपतहसील के बोटा पलकानी सड़क का अधूरा कार्य जल्द शुरू होगा। पांच किलोमीटर सड़क में से अभी तक सिर्फ 900 मीटर सड़क ही निकल पाई है। सड़क न होने के कारण क्षेत्र के लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों को कई किलोमीटर दूर पैदल सफर करने को मजबूर होना पड़ रहा है। बोटा, पलकानी सहित अन्य गांव के ग्रामीण पिछले एक वर्ष से अधिक समय से सड़क निर्माण का इंतजार कर रहे हैं, लेकिन सड़क अभी सिर्फ 900 मीटर ही निकल पाई है, जबकि इसकी दूरी पांच किलोमीटर से अधिक है। सड़क सुविधा न होने से ग्रामीणों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। पिछले दिनों नित्थर दौरे के दौरान लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह के समक्ष भी लोगों ने समस्या को रखा था। इस दौरान देहरा पंचायत की प्रधान सरोज बाला, अंकुश, प्रदीप, कांशी राम, गुलजारी लाल, ओम, सतपाल और अशोक सहित अन्य ग्रामीणों ने सड़क का कार्य जल्द शुरू करने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने झुंगला चूऊनी आनस सड़क का कार्य भी जल्द शुरू करने की गुहार लगाई थी। वहीं, लोक निर्माण विभाग मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दोनों सड़कों के निर्माण कार्य जल्द शुरू करने की बात कही है। इस मौके पर अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग निरमंड मनोज कुमार भी मौके पर मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें