फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: काओबिल को हराकर जगोरी ने जीता क्रिकेट का खिताब

विज्ञापन
गानवीं में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकसी के विजेता महिला मोलगी
विज्ञापन
जयसिंह प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट और जॉनी ठाकुर चुने सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 50 हजार और ट्रॉफी से नवाजा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। श्रीखंड क्रिकेट क्लब जगोरी की ओर से गानवी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता पर डीवीएन जगोरी की टीम ने अपना कब्जा जमाया। प्रतियोगिता में 45 टीमों ने भाग लिया। प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला डीवीएन जगोरी 11 और काओबिल क्रिकेट क्लब के मध्य में खेला गया। काओबिल ने पहले खेलते हुए निर्धारित आठ ओवर में 64 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी जगोरी की टीम ने सात ओवर में लक्ष्य हासिल कर खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने पर जयसिंह को प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। वहीं, जॉनी ठाकुर सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर और अक्षु को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज चुना गया। प्रतियोगिता के समापन समारोह में सत्येंद्र सिंह मिलर बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे। आयोजक कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यातिथि का फूल मालाओं से स्वागत किया। मुख्यातिथि ने विजेता टीम को 50 हजार और ट्रॉफी से नवाजा। उपविजेता टीम को 25 हजार और ट्रॉफी से सम्मानित किया। मुख्यातिथि ने युवाओं को नशे से दूर रहने और प्रतियोगिता में खेल भावनाओं को बनाए रखने के लिए युवाओं को आगे आने का आग्रह किया। मुख्यातिथि ने युवक मंडल जगोरी को प्रतियोगिता के आयोजन के लिए 20 हजार सहयोग राशि और उपस्थित सभी सात महिला मंडलों को सात हजार रुपये की राशि भेंट की। मुख्यातिथि के साथ सुभाष चंद्र, सतपाल मोदी, अजीत नेगी और मुकेश विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर क्लब के अध्यक्ष राहुल फांकर, उपाध्यक्ष यशवंत फांकर, सचिव चंद्र सिंह, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, वरिष्ठ सलाहकार अशोक कुमार, राजेश और बंसी लाल सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन




महिलाओं ने रस्साकशी में दिखाया दमखम

क्रिकेट प्रतियोगिता के समापन समारोह में महिला मंडलों की रस्साकशी स्पर्धा का आयोजन किया गया, जिसमें सात महिला मंडलों की महिलाओं ने दमखम दिखाया। महिला मंडल मोलगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया और महिला मंडल शिंती ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।

गानवीं में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में रस्साकसी के विजेता महिला मोलगी

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें