फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: रामपुर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी

विज्ञापन
आर्य प​ब्लिक स्कूल खनेरी में जन्माष्टमी का पर्व हर्षॉल्लास मनाते स्कूल बच्चें
विज्ञापन
जय श्री कृष्ण के जयकारों से गूंजा समूचा क्षेत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर। राजकीय महाविद्यालय रामपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सोमवार को रंग प्रकृति के संग शीर्षक पर परिसर में रोपित पौधों और वृक्षों की देखरेख की गई। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. पंकज बासोतिया ने कहा कि पौधरोपण से पर्यावरण समस्या का निदान हो सकता है, इसके लिए पौधों की निरंतर देख-रेख भी जरूरी है। धार्मिक और राष्ट्रीय स्तरीय अवसर पर हमें पर्यावरण संरक्षण के लिए कृतसंकल्पित रहने का प्रण लेना चाहिए। वहीं, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर रामपुर बाजार में भव्य रथयात्रा का आयोजन किया गया। श्री कृष्ण की बाल लीलाओं पर झांकियों के बीच थिरकते श्रद्धालुओं के जयकारों से रामपुर गूंज उठा। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर रामपुर में सत्यनारायण मंदिर से मेन बाजार और वापस सत्यनारायण मंदिर तक भव्य रथयात्रा निकाली गई। झांकी के दौरान कृष्ण के सभी रूपों को दर्शाया गया। रथयात्रा में बैंड वाले राधा-कृष्ण की धुन बजाते हुए झूमते रहे। रथयात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने लोगों को प्रसाद वितरित किया। रामपुर के विभिन्न मंदिरों को जन्माष्टमी को लेकर खूब सजाया गया था। इस दौरान सत्यनारायण मंदिर रामपुर, महालक्ष्मी महिष मंदिर खोपड़ी और जगातखाना मंदिर सहित आसपास के अन्य कई मंदिरों में जन्माष्टमी पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने मंदिरों में माथा टेककर आशीर्वाद लिया।
रामपुर उपमंडल के शिंगला मंदिर में सोमवार सुबह श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पाठ किए। रात को श्रीकृष्ण के बाल रूप की झांकी निकाली गई। पंडित योगराज गौतम ने समय सभी श्रद्धालुओं को कृष्ण लीलाओं की कथा सुनाई। कथा समाप्त होने के बाद श्रद्धालुओं को प्रसाद बांटा गया। उसके बाद सुबह तक कीर्तन किया गया। इस दौरान क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने श्री कृष्ण के बाल रूप के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आर्य पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी मनाई
आर्य पब्लिक स्कूल में जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। जन्माष्टमी के पर्व पर स्कूल प्रबंधक चंद्रकांता अष्टू और प्रधानाचार्य विनोद अष्टू ने जन्माष्टमी का हिंदू पर्व में क्या स्थान और महत्व के बारे में बताया गया। इस पर्व को भारत में ही नहीं विदेशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने राधा-कृष्ण बनकर मनमोहक नृत्य पेश किया। कार्यक्रम के दौरान लज्जा, रीता, शालू, अरुणा, मंजू, यशोधा, अनुराधा, सुलोचना, ज्योति, दीपा, रोशा, नवनीत, विक्रांत, श्वेता, नवनीत, कमला और आशा सहित अन्य शामिल रहे।

आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में जन्माष्टमी का पर्व हर्षॉल्लास मनाते स्कूल बच्चें

आर्य पब्लिक स्कूल खनेरी में जन्माष्टमी का पर्व हर्षॉल्लास मनाते स्कूल बच्चें

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें