फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के लिए सजने लगी दुकानें

विज्ञापन
विज्ञापन
हिमाचल सहित अन्य राज्यों से पहुंच रहे व्यापारी
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

रिकांगपिओ (किन्नौर)। राज्य स्तरीय किन्नौर महोत्सव के लिए रिकांगपिओ में दुकानें सजनी शुरू हो गई हैं। हिमाचल, उत्तरप्रदेश और पानीपत सहित अन्य राज्यों से दुकानदार किन्नौर महोत्सव के लिए पहुंच रहे हैं। वहीं चार दिवसीय किन्नौर महोत्सव के लिए जिला प्रशासन और मेला कमेटी ने भी सारे बंदोबस्त पूरे कर दिए हैं।

अभी तक 332 स्टॉलों की बोली लगने से कुल राशि 38,02,900 रुपये जुटाई गई है। मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल लगाए जा रहे हैं। पानीपत से पहुंचे फकील अहमद, उत्तर प्रदेश के शामली के गोपीचंद, संजू, अजय, सूरज और मंडी से पहुंचे शाहदरा सिंह ने कहा कि बीते 15 -20 सालों से मेले में यहां पहुंचकर कारोबार कर रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के दूसरे जिलों में भी मेले में व्यापार करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहदरा सिंह ने कहा कि गद्दे, रजाई, कंबल, सोफा कम बेड और भोजन पट्टी की दुकान लगाते आ रहे हैं। उन्होंने 5 स्टॉल एक लाख रुपये में लिए हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि स्टॉल दुकानदारों के लिए पेयजल की व्यवस्था करें। उन्होंने कहा कि स्टॉल लगाने के लिए बिजली के लिए 100 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से लिए जा रहे हैं, उन्हें भी कम करना चाहिए। वहीं गिलास, कप और बर्तन बेचने वाले बरेली से पहुंचे विष्णु ने कहा कि वह 20 साल से इस उत्सव में स्टॉल लगाते आ रहे हैं। उनका कहना है कि पहले मेला नीचे ग्राउंड में लगता था तो अच्छी कमाई होती थी, ऊपर आने से पहले की तरह इतनी कमाई नहीं होती है। कहा कि सात स्टॉलों का एक लाख, आठ हजार रुपये मेला कमेटी को दिए हैं। सोनू, अहमद, अंकित, सेलू और राजू मिल कर काम करते हैं।

सुबाथू में चौथी गोरखा राइफल्स रेजिमेंटल में पुनर्मिलन समारोह के दौरान मुख्यातिथि को सम्मानित क

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें