फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: राज्य स्तरीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल छाया

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र वर्ग में द्वितीय, छात्रा में तीसरे स्थान पर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सांगला (किन्नौर)। नादौन में चार दिवसीय सांस्कृतिक प्रतियोगिता में शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला ने धाक जमाई है। किन्नौर का प्रतिनिधित्व करते हुए शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला के छात्र और छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बेहतरीन प्रदर्शन किया है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 12 जिलों की टीमों ने हिस्सा लिया। छात्र वर्ग में शिवालिक पब्लिक स्कूल सांगला ने द्वितीय और छात्रा वर्ग में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य उपेंद्र सिंह ने बताया कि वर्ष 2025 में जिला स्कूली क्रीड़ा संघ की ओर से आयोजित जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में भी छात्रों और छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया था। पूरे जिले में छात्राओं ने लोक नृत्य में प्रथम, लघु नाटिका में द्वितीय और कबड्डी में तृतीय स्थान प्राप्त किया। छात्र वर्ग ने जिला स्तर पर मार्च पास्ट में प्रथम, लघु नाटिका में प्रथम, समूह गान में द्वितीय, लोक नृत्य में द्वितीय और भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य ने कहा कि इस सफलता से सभी विद्यार्थियों ने न केवल विद्यालय का, बल्कि समस्त किन्नौर और अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें