रोहड़ू। लाल बहादुर शास्त्री राजकीय महाविद्यालय सरस्वतीनगर के छात्रों ने अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव (ग्रुप-2) सांस्कृतिक प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। छात्रों के प्रदर्शन से महाविद्यालय परिसर में भारी उत्साह है। महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने गजल में द्वितीय, लोकगीत प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान और लोक वाद्य ऑर्केस्ट्रा में तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह उपलब्धि संगीत गायन विभाग की कैप्टन डॉ. रोहित मौक्टा और संगीत वाद्य विभाग की डॉ. सुमित्रा चौहान के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में मिली। प्राचार्या डॉ. पूनम मेहत्ता ने छात्रों एवं मार्गदर्शक शिक्षकों को बधाई दी और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। संवाद