फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shimla: चौपाल में रसोई गैस के रिसाव से लगी दाे मंजिला मकान में आग, सेब के फलदार पेड़ भी जले; लाखों का नुकसान

Wed, 29 Oct 2025 05:26 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, चाैपाल (रोहड़ू)।

सार

मड़ावग की ग्राम पंचायत गोरली के कोटी गांव में सुबह समय करीब 9:30 बजे दिन विक्की चौहान व अंकुश चौहान पुत्र स्वर्गीय प्रकाश के दो मंजिला मकान में आग भड़क गई। 
विज्ञापन
कोटी गांव में दो मंजिला मकान में भड़की आग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उपमंडल चौपाल की ग्राम पंचायत गोरली मड़ावग में रसोई गैस का रिसाव होने से दो मंजिला मकान आग लग गई। घटना में मकान के आठ कमरे, रसोईघर और स्नानागार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। मकान के साथ सेब के फलदार पेड़ भी जल गए। प्रभावित परिवार के पास तन के कपड़ों के सिवाय कुछ नहीं बचा है।

विज्ञापन


बुधवार सुबह करीब 9:30 बजे विकास और अंकुश पुत्र स्व. प्रकाश चंद के रिहायशी मकान में आग लग गई। आग लगने का कारण गैस सिलिंडर का लीक होना बताया जा रहा है। लकड़ी का मकान होने से आग लगातार बढ़ती गई। जब तक दमकल विभाग की गाड़ी मौके पर पहुंची तब तक सबकुछ राख हो चुका था। परिवार के सदस्यों ने अब पड़ोसी के घर में पनाह ली है, लेकिन उन्हें भविष्य की चिंता सता रही है। इस घटना में दोनों भाइयों की जीवन भर की पूंजी जलकर राख हो गई है और तन के कपड़ों के अलावा कुछ भी नहीं बचा है।

घटना की सूचना मिलते ही चौपाल पुलिस, नायब तहसीलदार प्रशांत शर्मा राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे और नुकसान का जायजा लिया। उधर, प्रशासन की और से एसडीएम चौपाल हेम चंद वर्मा ने बताया कि प्रभावित परिवारों को तिरपाल, कंबल, 40 हजार रुपये नगद राशि फौरी राहत प्रदान की गई है। उन्होंने कहा कि राहत नियमावली के तहत प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें