फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: बौंडा नाग मंदिर में शत चंडी महायज्ञ शुरू

विज्ञापन
बौंडा नाग मंदिर में शुरू हुआ शतचंडी पाठ। संवाद
विज्ञापन
नाग देवता, आचार्य, महिलाएं और पुरुष कलश यात्रा में हुए शामिल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ज्यूरी (रामपुर बुशहर)।
रामपुर के बौंडा नाग देवता मंदिर में शत चंडी महायज्ञ का वीरवार को शुभारंभ हो गया। मंदिर से स्वयं नाग देवता अपने रथ पर पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ निकले। इनके साथ आचार्य, महिलाओं और पुरुषों ने कलश यात्रा निकाली और महायज्ञ के लिए ऐतिहासिक बावड़ी से जल लाया। नवरात्र पर शत चंडी महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। धार्मिक अनुष्ठान सात आचार्यों की देखरेख में चल रहा है। 26 मार्च को पूर्ण आहुति के साथ यज्ञ संपन्न होगा। मंदिर कमेटी के प्रधान नरेश लारजू और सचिव देश राज ने बताया कि शत चंडी पाठ कलश यात्रा के बाद शुरू हो गए हैं। नाग देवता स्वयं पाठ में बैठेंगे। इस आयोजन को करवाने में मंदिर कमेटी के सभी सदस्यों सहित पूरी घोड़ी के लोग सहयोग कर रहे हैं। 26 मार्च को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


भीमाकाली मंदिर सराहन में नव दुर्गा पाठ शुरू
नवरात्र पर प्रमुख धार्मिक स्थल भीमाकाली मंदिर सराहन में नव दुर्गा पाठ शुरू हो गया। पहले दिन भीमाकाली मंदिर में सैकड़ों लोगों ने दर्शन किए। मौसम खराब होने के कारण पहले दिन श्रद्धालुओं की भीड़ ज्यादा नहीं दिखी। पहले दिन आम श्रद्धालुओं के साथ उच्च न्यायालय के जज सहित कई लोगों ने माता के मंदिर पहुंच कर पूजा-अर्चना की। श्रद्धालुओं ने मां के दरबार में शीश नवाया और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें