फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: उद्यमिता को बढ़ावा देने का विशेषज्ञों ने दिया प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटखाई (रोहड़ू)। अटल बिहारी वाजपेयी राजकीय इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (एबीवीजीआईईटी), गुम्मा में तीन दिवसीय उद्यमिता विकास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ संस्थान के निदेशक प्राचार्य प्रो. (डॉ.) राकेश ठाकुर ने किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को उद्यमिता को बढ़ावा देने का विशेषज्ञों ने प्रशिक्षण दिया। 16 मार्च को मंगत चौहान ने व्यवसाय मॉडल कैनवास, 17 मार्च को आयुषी वर्मा (शिमला की उद्यमी) ने डिजिटल विपणन और 18 मार्च को पुनीत कुमार ने वित्तीय साक्षरता विषयों पर विशेषज्ञ सत्र आयोजित किए। कार्यक्रम का समन्वय शिशुपाल चौहान (परियोजना प्रभारी, रैंप योजना), गौरव महाजन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी एबीवीजीआईटी एवं अन्य समन्वयकों रने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें