फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: आईएएस-नेट की तैयारी के लिए बताए सफलता के सूत्र

विज्ञापन
सीमा कॉलेज में विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए
विज्ञापन
सीमा कॉलेज में विद्यार्थियों को सिविल सेवा परीक्षाओं की तैयारी के टिप्स दिए
विज्ञापन


निम्बस अकादमी के निदेशक दीपक बिजल्वाण ने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बताई सही रणनीति

संवाद न्यूज एजेंसी

रोहड़ू। राजा वीरभद्र सिंह राजकीय महाविद्यालय सीमा में कॅरिअर एवं गाइडेंस सेल की ओर से विद्यार्थियों के मार्गदर्शन के लिए एक दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। निम्बस अकादमी फॉर आईएएस के सहयोग से आयोजित कार्यक्रम में अकादमी के निदेशक दीपक बिजल्वाण ने विद्यार्थियों को आईएएस, नेट सहित विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बारे में जानकारी दी।
बिजल्वाण ने कहा कि नियमित अध्ययन, समय प्रबंधन और लक्ष्य के प्रति समर्पण सफलता के प्रमुख आधार हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए उचित रणनीति अपनाने और परीक्षा के स्वरूप को समझकर योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करने की सलाह दी। उन्होंने सिविल सेवा सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी जानकारियां भी साझा कीं।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. प्रेम प्रकाश चौहान ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के दौर में विद्यार्थियों को समय रहते अपने कॅरिअर का लक्ष्य निर्धारित करना चाहिए। ऐसे मार्गदर्शन कार्यक्रम प्रतियोगी परीक्षाओं की प्रकृति समझने और सही दिशा में तैयारी करने में मददगार साबित होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से इन अवसरों का लाभ उठाकर अपने ज्ञान और कौशल को विकसित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

कॅरियर एवं गाइडेंस सेल के समन्वयक डॉ. महेंद्र सिंह ने कहा कि सेल का उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं और रोजगार के विभिन्न अवसरों की जानकारी देना है। ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ाने और उन्हें भविष्य के प्रति जागरूक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने भाग लिया और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी से संबंधित जानकारी प्राप्त की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें