फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: जल्द सड़क सुविधा से जुड़ेगा शैलापनी का शैलपुत्री माता का मंदिर

विज्ञापन
विज्ञापन
डिंगुनाला से शैलापनी 600 मीटर संपर्क सड़क का हुआ भूमिपूजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

आनी (कुल्लू)। आनी मुख्यालय से करीब 11 किलोमीटर दूर शैलापनी स्थित मां शैलपुत्री माता का मंदिर जल्द ही सड़क सुविधा से जुड़ेगा। डिंगुनाला से शैलापनी सड़क के निर्माण कार्य का भूमि पूजन जिला कांग्रेस कमेटी कुल्लू सचिव भागीरथी देवी ने किया।

गौर हो कि पूर्व में यह 600 मीटर रास्ता विकास खंड कार्यालय के अधीन था, लेकिन इस मार्ग का उचित रखरखाव विकास खंड कार्यालय के माध्यम से नहीं हो पा रहा था। शैलापनी स्थित शैलपुत्री माता के मंदिर में मंगलवार, शुक्रवार और रविवार को सजने वाले दरबार में क्षेत्र के अलावा देश-प्रदेश सैकड़ों लोग माता के मंदिर में माथा टेकने आते हैं। मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के वाहन कई बार बीच सड़क में ही फंस जाते थे। इसके बाद इस सड़क मार्ग को लोकनिर्माण विभाग के अधीन लाने की कवायद पिछले करीब डेढ़ साल से जारी थी। इसको अमलीजामा पहनाए जाने के बाद निगान-शवाड सड़क मार्ग पर डिंगूनाला से शैलापनी संपर्क सड़क को चौड़ा कर इसका ग्रेड सही करने का टेंडर पीडब्ल्यूडी विभाग ने लगाया था। इसके आवंटित होने के बाद अब यह कार्य शुरू हो पाया है।
विज्ञापन


वहीं शैलापनी स्थित शैलपुत्री मंदिर में माथा टेकने आने वाले श्रद्धालुओं ने डिंगूनाला से शैलापनी संपर्क सड़क का कार्य शुरू होने पर लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह, लोनिवि रामपुर सर्किल के एसई पासिंग नेगी, निरमंड मंडल के अधिशासी अभियंता संजय शर्मा सहित इस कार्य को सिरे चढ़ाने में सहायता करने वाले सभी लोगों का आभार जताया है।
विज्ञापन


इस मौके पर डीएसपी आनी चंद्रशेखर कायथ, जलशक्ति विभाग आनी मंडल के अधिशासी अभियंता किशोर शर्मा, लोक निर्माण विभाग के कनिष्ठ अभियंता सुरजीत कुमार, वनरक्षक कपिल देव, हितेंद्र ठाकुर और राहुल शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें