आनी (कुल्लू)। एसएफआई आनी इकाई की ओर से मांगों को लेकर महाविद्यालय परिसर में बुधवार को धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन में छात्रों ने प्राचार्य का पद जल्द भरने, समाजशास्त्र के प्राध्यापक का पद भरने, छात्रों को एनसीसी की सुविधा देने, छात्राओं को छात्रावास की सुविधा, कैंटीन में साफ-सफाई, खाने की गुणवत्ता पर ध्यान देने सहित खेल मैदान का कार्य जल्द पूरा करने की मांगों को उजागर किया गया।
इन सभी मांगों को लेकर इकाई सचिव योगेंद्र ने कहा कि लंबे समय से प्राचार्य का पद खाली पड़ा है। इससे विद्यार्थियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, कैंटीन के अंदर खाने की गुणवत्ता और साफ-सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। एसएफआई कार्यकर्ताओं ने बताया कि जल्द इन समस्याओं का हल नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन करने से गुरेज नहीं करेंगे। इसका जिम्मेदारी कॉलेज प्रशासन और प्रदेश सरकार की होगी।
प्रदर्शन में लोकल कमेटी रामपुर के अध्यक्ष भागे राम, इकाई सचिव योगेंद्र, इकाई अध्यक्ष ललित, पवन, विनय, प्रियंका, विजय, वीना, पल्लवी, जतिन विप्लव, अंजना, निशा, राहुल, योगेश और सहित अन्य साथी मौजूद रहे।