फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेब की 511 पेटियों के साथ ट्रक चालक गायब

विज्ञापन
विज्ञापन
ठियोग (रामपुर बुशहर)। पुलिस थाना ठियोग के तहत लाफू घाटी स्थित जेसीओ कंपनी के प्रबंधक ने पुलिस में धोखाधड़ी का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस थाना ठियोग से मिली जानकारी के मुताबिक हरीश वर्मा पुत्र रघुवीर सिंह वर्मा निवासी निरमंड जिला कुल्लू की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। हरीश ने बताया कि वह जेसीओ कंपनी लाफू घाटी में बतौर मैनेजर काम करता है। गाड़ी नंबर यूपी 78डीएन 9844 जिसका चालक सेब की 511 पेटियां लेकर फैजाबाद रवाना हुआ था। आढ़ती नूर मोहमद ने बताया कि उसके पास सेब से लदा ट्रक नहीं पहुंचा। शिकायतकर्ता हरीश ने बताया कि इसमें चालक और आढ़ती की मिलीभगत हो सकती है। पुलिस ने हरीश की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी कुलविंदर सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें