फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों को लेकर एसएफआई ने खोला मोर्चा

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में विरोध प्रदर्शन करते एसएफआई के कार्यकर्ता। - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। एसएफआई रामपुर इकाई ने प्रदेश सरकार और विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला। मांगों को लेकर एसएफआई के कार्यकर्ताओं ने रामपुर कॉलेज परिसर में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चेताते हुए कहा कि यदि जल्द मांगें पूरी न हुईं तो सरकार और विवि प्रशासन के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदर्शन के माध्यम से सरकार से जल्द कॉलेज में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने मांग उठाई गई। वहीं, नई लाइब्रेरी का शीघ्र उद्घाटन करने, बॉक्सिंग रिंग का निर्माण, लाइब्रेरी में नई पुस्तकों का प्रबंध करने और कॉलेेज परिसर में बस पास काउंटर की सुविधा सहित परिसर में एटीएम की सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई गई। वहीं, विज्ञान विभाग में नए उपकरणों की सुविधा उपलब्ध करवाने और छात्र संघ चुनाव जल्द बहाल करने की भी मांग उठाई गई। इकाई सचिव साहिल राणा ने कहा कि लंबे समय से महाविद्यालय में शिक्षकों के पद खाली पड़े हैं। इसके चलते छात्रों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं ने प्राचार्य का घेराव किया और उन्हें मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। एसएफआई ने कहा कि यदि जल्द इन मांगों को पूरा नहीं किया गया तो एसएफआई आगामी समय में उग्र आंदोलन करेगी। इसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार और प्रशासन की होगी। इस मौके पर इकाई अध्यक्ष मोहित नेगी, राहुल ठाकुर, साहिल राणा, नरेश, ऋतिक, रंभा, शोभा, प्रियंका और स्वीटी सहित कई अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें