फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम ने बदली करवट जलोडीजोत पर एक फि ट ताजा हिमपात

विज्ञापन
विज्ञापन
जलोड़ीजोत पर एक बार फिर हिमपात
विज्ञापन

आनी (कुल्लू)। आनी क्षेत्र में एक बार से फिर से मौसम बदलने से समूचा आनी विस क्षेत्र शीत लहर की चपेट में आ गया है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में वीरवार सुबह हुई बर्फबारी और निचले क्षेत्र में भारी बारिश से किसानों और बागवानों को एक बार फिर राहत लेकर आई है।
विज्ञापन

जलोड़ीजोत पर करीब एक फीट ताजा हिमपात हुआ है। इससे पहले हुई बर्फबारी के चलते जहां एनएच 305 छोटे वाहनों के लिए बहाल था। इस बार हुई बर्फबारी से एक बार फिर जलोड़ीजोत यातायात के लिए पूरी तरह से बंद हो गया है। खनाग के उपप्रधान बुद्धि सिंह राणा का कहना है कि खनाग में भी आधा फीट ताजा हिमपात हुआ है। पहले बसें जलोड़ीजोत तक जाती थीं। अब हुई बर्फबारी से वाहनों की आवाजाही खनाग से आगे प्रभावित हो गई है।
विज्ञापन

उधर, आनी सब डिवीजन के एसडीओ सुनील गुप्ता का कहना है कि मौसम साफ होते ही बहाली का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें