फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: कलेडा मझेवटी पंचायत में गोवंश को छोड़ने पर 5 हजार, गंदगी फैलाने पर होगा 500 रुपये जुर्माना

विज्ञापन
रामपुर की कलेडा मझेवटी पंचायत में आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को संबोधित करते प्रधान अश्वनी
विज्ञापन
कलेडा मझेवटी पंचायत में गोवंश को छोड़ने पर 5 हजार, गंदगी फैलाने पर होगा 500 रुपये जुर्माना
विज्ञापन

. कलेडा मझेवटी पंचायत की पहली ग्राम सभा में लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय
. टीडी आवेदनकर्ता को लगाने होंगे 3 पौधे, 6 माह तक करनी पड़ेगी देखभाल
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर बुशहर।
विकास खंड की कलेडा मझेवटी पंचायत में हुई पहली ग्राम सभा में पंचायत ने कई निर्णय लिए हैं। इसमें गोवंश के संरक्षण, स्वच्छता, टीडी आवेदनकर्ता को पौधरोपण करने, मेधावियों को पुरस्कृत करने जैसे निर्णय शामिल हैं। ग्राम सभा की अध्यक्षता पंचायत प्रधान अश्वनी शर्मा ने की। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र में बिना रामपुर पुलिस थाना और पंचायत की अनुमति के गांव-गांव घूमकर व्यापार करने पर प्रतिबंध रहेगा। पंचायत क्षेत्र में व्यापार करने वाले सभी फेरी और कबाड़ विक्रेताओं को पंचायत कार्यालय या पुलिस से आवश्यक जानकारी और आवेदन प्रस्तुत कर अनुमति प्राप्त करना अनिवार्य होगा। यदि कोई व्यक्ति वाहन के माध्यम से पंचायत क्षेत्र में गोवंश को बेसहारा छोड़ते हुए पाया जाता है, तो संबंधित वाहन मालिक पर 5,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। पंचायत की ओर से गोवंश संरक्षण को प्राथमिकता दी जाएगी। बैठक में बताया गया कि पंचायत क्षेत्र के सभी दुकानदारों और व्यापारियों को दुकान पर कूड़ेदान रखना अनिवार्य होगा। दुकान के आसपास स्वच्छता बनाए रखना भी सुनिश्चित करना होगा। नियमों का पालन न करने पर और गंदगी फैलाने पर 500 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा। घर निर्माण के लिए टीडी आवेदन करने वाले प्रत्येक आवेदक को वन विभाग की ओर से उपलब्ध करवाए गए कम से कम 3 पौधे लगाकर उनकी 6 माह तक देखभाल करना अनिवार्य होगा, ताकि पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिल सके। पंचायत कलेडा मझेवटी की ओर से शिक्षा को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया कि पंचायत क्षेत्र का जो भी विद्यार्थी 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करेगा, उसे पंचायत सम्मानित करेगी। पंचायत प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि ग्राम सभा में लिए गए ये निर्णय पंचायत क्षेत्र में अनुशासन, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा प्रोत्साहन एवं जनभागीदारी आधारित विकास की दिशा में एक नई पहल हैं।
विज्ञापन

पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की
बैठक में सर्वप्रथम पिछली बैठक की कार्रवाई की पुष्टि की गई और पंचायत के त्रैमासिक आय-व्यय विवरण पर चर्चा की गई। साथ ही स्वच्छ भारत मिशन, पंचायत क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं को पात्र लाभार्थियों तक पहुंचाने और उन्हें जमीनी स्तर पर प्रभावी रूप से लागू करने पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें