फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामपुर विकास खंड में सात महिलाएं बनीं प्रधान

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। रामपुर विकास खंड की विभिन्न पंचायतों में मंगलवार को हुए मतदान के बाद देर रात तक नतीजे आते रहे। विकास खंड की तकलेच पंचायत में शाम चार बजे के बाद भी मतदान चलता रहा। विकास खंड की 12 पंचायतों में सात महिलाओं और पांच पुरुष प्रधानों के हाथ पंचायत की कमान सौंपी गई है। नतीजे आने के बाद देर रात तक जश्न का दौर चलता रहा।
विज्ञापन

मंगलवार को विकास खंड रामपुर की 12 पंचायतों में मतदान हुआ। विकास खंड की क्याव पंचायत में प्रधान, उपप्रधान को छोड़कर पंचायत समिति और जिला परिषद सदस्य के लिए मतदान हुआ। जबकि, प्रधान उपप्रधान सहित सदस्यों का ग्रामीणों ने पहले ही निर्विरोध चयन कर लिया था। वहीं, शेष पंचायतों में हुई मतदान प्रक्रिया के बाद देर शाम चुनाव परिणाम घोषित होने लगे। रामपुर खंड की 12 पंचायतों में कुल 79.87 प्रतिशत मतदान हुआ। विकास खंड के 13032 मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया।
विज्ञापन

पंचायतवार ये चुने गए प्रधान और उप प्रधान
पंचायत प्रधान उपप्रधान
बधाल विजय लक्ष्मी संजय नेगी
लबाना सदाना सुशीला कुमार रविकांत
लालसा मोहन लाल तुला राम
मुनीश भजन दास मनोहर लाल
नरैण शिव राम अविनाश
नीरथ रीना देवी प्रेम सिंह
तकलेच नमिता देवी महेंद्र सिंह
त्यावल ज्यूरी तंपा देवी अरुण
गोपालपुर कमला नंद बृजेश
दोफदा त्रिलोक चंद कैलाश चंद
बौंडा रीना संजीव कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें