फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: लावारिस मवेशियों को मिली छत, एक साल बाद खुला जीव सदन का ताला

विज्ञापन
रोहडू के लंबाखाटल में जीव सदन का शुभारंभ करते एसडीएम धर्मेश रमोत्रा। संवाद
विज्ञापन
लंबाखाटल में एसडीएम ने किया शुभारंभ, भीमा काली मंदिर गोसदन की करेगा देखरेख
विज्ञापन

पहले दिन 40 लावारिस पशुओं को दिया आसरा
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहड़ू। आखिरकार रोहड़ू क्षेत्र में सड़कों पर लावारिस भटक रहे पशुओं के लिए लंबाखाटल में जीव सदन का ताला खुल ही गया। शुक्रवार देर शाम को एसडीएम रोहड़ू ने पूजा-अर्चना के बाद भीमाकाली गोसदन का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही पहले दिन करीब 40 लावारिस पशुओं को आसरा दिया गया, जिससे स्थानीय लोगों और पशु प्रेमियों ने राहत की सांस ली है। भीमाकाली जीव सदन के नाम से इस गोसदन का निर्माण एक वर्ष पहले पूरा हो चुका था, लेकिन इसके संचालन के लिए उचित व्यवस्था न होने के कारण लंबे समय तक इस पर ताला लटका रहा। यहां तक की कई लोग इसको हथियाने के लिए प्रदेश के बाहर से भी यहां पहुंच चुके थे। कुछ राजनीति की आड़ में इसको संभालने की जिम्मेदारी का दावा करते रहे। अब सर्दियों के दौरान इस दौरान रोहड़ू समेत आसपास के क्षेत्रों में लावारिस पशुओं की संख्या लगातार बढ़ती रही, जिससे लोगों की फसलों को नुकसान के साथ सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। कई मवेशी अभी तक कुत्तों का निवाला बन चुके हैं, बाकी सड़कों पर सर्दियों में घास की कमी के कारण प्लास्टिक और कचरे से पेट भर रहे थे। गौरतलब है कि इस पूरे मामले को अखबार ने बीते एक वर्ष से लगातार प्राथमिकता के आधार पर उठाया। जीव सदन के शुभारंभ से न केवल लावारिस पशुओं को सुरक्षित ठिकाना मिलेगा, बल्कि रोहड़ू की सड़कों पर यातायात और जनसुरक्षा के साथ बेसहारा मवेशी को भी बेहतर सुविधा होगी।
लाखों के दान से बना जीव सदन
इस जीव सदन के निर्माण के लिए मंदिरों, सनातन धर्म से जुड़े संगठनों और व्यापार मंडल ने लाखों रुपये का सहयोग दिया था। संचालन में देरी को लेकर अंशदान करने वालों में नाराजगी बढ़ने लगी थी और विरोध के स्वर भी उठने लगे थे। ऐसे में प्रशासन पर इसे शीघ्र शुरू करने का दबाव लगातार बढ़ रहा था। शुक्रवार को हुए शुभारंभ अवसर पर यह स्पष्ट किया गया कि जीव सदन की देखरेख अब भीमाकाली जीव सदन कमेटी की ओर से की जाएगी। कमेटी पशुओं के चारे, पानी, साफ-सफाई और इलाज की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेगी। मौके पर सीमा रंटाड़ी पंचायत के प्रतिनिधियों के साथ-साथ पशुपालन विभाग के चिकित्सक भी मौजूद रहे, जिन्होंने पशुओं के स्वास्थ्य परीक्षण और उपचार की जिम्मेदारी संभाली।
विज्ञापन
विज्ञापन


जीव सदन का संचालन अब सही और व्यवस्थित तरीके से किया जाएगा, ताकि भविष्य में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो। प्रशासन और स्थानीय कमेटी मिलकर इसे सफल बनाएंगे। धर्मेश रमोत्रा, एसडीएम

रोहडू के लंबाखाटल में जीव सदन का शुभारंभ करते एसडीएम धर्मेश रमोत्रा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें