फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परीक्षाओं में सफल होने के लिए एसडीएम ने प्रशिक्षुओं को दिए टिप्स

विज्ञापन
सर्वपल्ली राधाकृष्णन बीएड़ एमएड़ कॉलेज नोगली में सहयोग हमारा संघर्ष आपका कार्यक्रम में बतौर मु? - फोटो : RAMPUR-HP
विज्ञापन
रामपुर बुशहर। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता के लिए एसडीएम रामपुर ने वीरवार को सर्वपल्ली राधाकृष्णन संस्थान नोगली में आयोजित कार्यक्रम में प्रशिक्षुओं को सफलता के मंत्र दिया। ‘सहयोग हमारा संघर्ष आपका’ कार्यक्रम में एसडीएम रामपुर सुरेंद्र मोहन के साथ सीडीपीओ अजय बदरेल ने बीएड प्रशिक्षुओं का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन

एसडीएम सुरेंद्र मोहन ने प्रशिक्षुओं को सफल जीवन जीने के लिए अभिप्रेरित और मार्गदर्शन किया। उन्होंने प्रशिक्षुओं को सही रणनीति के साथ प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने की सलाह दी। उन्होंने एकाग्रित, अनुशासित, अभिप्रेरित और ईश्वर पर विश्वास रखने के लिए प्रोत्साहित किया। एसडीएम रामपुर ने कहा कि अगर हम जीवन में सफल होना चाहते हैं, तो अपने और ईश्वर पर विश्वास करना होगा। अभिप्रेरित होने के लिए सर्वप्रथम अपने आपको स्वयं प्रेरित होना होगा। कार्यक्रम के द्वारा प्रशिक्षुओं ने एसडीएम रामपुर से सवाल भी किए।
उन्होंने प्रशिक्षुओं के सभी सवालों का जवाब देकर उनका मार्गदर्शन किया। सीडीपीओ अजय बदरेल ने अपने संबोधन में भविष्य की रणनीति बनाने के लिए प्रशिक्षुओं को प्रेरित किया। संस्थान प्रधानाचार्य डॉ. नवीन कुमार मोक्टा ने एसडीएम और सीडीपीओ का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के आयोजन से प्रशिक्षुओं का सही मार्गदर्शन निकट भविष्य में होगा।
विज्ञापन

संस्थान के प्रबंध निदेशक डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि संस्थान हमेशा से ही प्रशिक्षुओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए विशेष जागरूक शिविर का आयोजन करता आया है। इस अवसर पर सभी शिक्षक और गैर-शिक्षक वर्ग उपस्थित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें