फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rampur Bushahar News: एसडीएम ने जूस पिलाकर एबीवीपी की हड़ताल करवाई खत्म

विज्ञापन
पीजी कॉलेज रामपुर में एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाई एबीवीपी की भूख हड़ताल। स्रोत : इकाई
विज्ञापन
मांगों पर सहमति बनने पर 56 घंटे बाद एबीवीपी ने खत्म की भूख हड़ताल
विज्ञापन

पुराने बस अड्डे से कॉलेज गेट तक पैदल रास्ते, छात्रावास और खेल मैदान की होगी मरम्मत
संवाद न्यूज एजेंसी

रामपुर बुशहर। पीजी कॉलेज रामपुर में एबीवीपी इकाई की तीन दिन से चली हड़ताल समाप्त हो गई है। एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह ने एबीवीपी कार्यकर्ताओं की मांगों पर सहमति जताई और जूस पिलाकर भूख हड़ताल समाप्त करवाई। प्रशासन के आश्वासनों के बाद विद्यार्थी परिषद ने 56 घंटे बाद हड़ताल समाप्त की। एसडीएम ने पुराने बस अड्डे से कॉलेज गेट तक पैदल रास्ते के निर्माण, छात्रावास और खेल मैदान की मरम्मत करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) रामपुर इकाई ने प्रदेश और स्थानीय मांगों को लेकर पीजी कॉलेज रामपुर में भूख हड़ताल शुरू की गई थी। इस हड़ताल के जरिये छात्र संघ के चुनाव को बहाल करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 को पूर्ण रूप से लागू करने और सरदार पटेल विश्वविद्यालय का दायरा बढ़ाने की मांग की जा रही थी। इसके अलावा पुराने स्कूलों को मर्ज और बंद करने के निर्णय को वापस लेने व रामपुर के पुराने बस अड्डे से महाविद्यालय परिसर तक पैदल रास्ते के निर्माण की मांग उठाई जा रही थी। इकाई के कार्यकर्ताओं ने मांगें पूरी न होने तक हड़ताल जारी रखने की चेतावनी दी थी। वीरवार देर शाम को एसडीएम हर्ष अमरेंद्र सिंह कॉलेज परिसर पहुंचे और हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं के साथ विचार -विमर्श किया। इसके बाद विद्यार्थियों को जूस पिलाकर भूख हड़ताल को समाप्त करवाया। इस दौरान एबीवीपी ने पुरानी बस अड्डे से रामपुर महाविद्यालय तक पैदल रास्ते के निर्माण, जनजातीय छात्र छात्रावास की मरम्मत, लवी मेले से महाविद्यालय के मिलने वाली राशि में बढ़ोतरी करने और खेल मैदान की मरम्मत करने की मांग उठाई, जिन्हें पूरा करने का स्थानीय प्रशासन ने आश्वासन दिया है। एबीवीपी रामपुर इकाई के उपाध्यक्ष युवराज ने कहा कि प्रशासन के आश्वासनों के बाद हड़ताल को समाप्त कर दिया गया है। प्रशासन ने छात्रहित की मांगों को पूरा करने की बात कही है। उन्होंने कहा कि छात्रहित की मांगों को पूरा करने के लिए एबीवीपी भविष्य में भी यूं ही प्रदर्शन करेगी।

पीजी कॉलेज रामपुर में एसडीएम ने जूस पिलाकर तुड़वाई एबीवीपी की भूख हड़ताल। स्रोत : इकाई

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें